My Blog List

Wednesday, August 23, 2023

हिंदुस्तान की चंदक्रांति : चंदा मामा पास के, पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान तीन की सफलता पर पूरे भारत को दी बधाई 🇮🇳

 संवाददाता - रोहिणी राजपूत




















भारत का 40 दिनों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय किया । चन्द्रयान -3 ने आज शाम 6:04pm पर सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना ।















देश को गद-गद करने वाले पलों में जोहांसबर्ग, साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ें। उन्होंने देशवासियों, देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा यह पल भारतीय इतिहास में गौरव करने वाला होगा। यह चरण अविस्मरणीय एवम अभूतपूर्व है। विकसित भारत का शंखनाद हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण देश के 140 करोड़ लोगों के सामर्थ्य का हैं। यह नई ऊर्जा में विश्वास का क्षण हैं।


शाम 5:44 बजे जैसे ही विक्रम लैंडर ने सही पोजिशन ली, इसरो के कमांड सेंटर से ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) को लॉन्च कर दिया गया। आखिर के 15 से 17 मिनट सबसे ज्यादा मुश्किल से भरा था। इसरो के कमांड सेंटर से लेकर देशभर में हर कोई उस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा था, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करता।














यही वो पल थे, जब कुछ भी हो सकता था। विक्रम लैंडर को अपना सफर खुद तय करना था और विक्रम लैंडर ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। हर उस बाधा को पार किया, जो आड़े आ रही थी। विक्रम लैंडर पर लगाए गए सेंसर्स, कैमरों और इंजनों ने उसका पूरा साथ दिया।


जैस ही लैंडर चंद्रमा से 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचा, उसके 2 इंजन बंद हो गए। लैंडर जब 150 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा, उसके सेंसर और कैमरे एक्टिवेट हो गए। विक्रम लैंडर ने उस जगह को देखा जहां उसे उतरना था। लैंडिंग को पूरी तरह से सेफ मान लेने के बाद विक्रम लैंडर ने अपनी राह तय कर ली। आखिरकार उसने पहले से तय समय 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग को पूरा कर लिया।









































No comments:

GKFTII और T-Series StageWorks Academy में हुआ लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन | अख्तर ब्रदर्स की शानदार प्रस्तुति ने जीता छात्रों का दिल

संवाददाता - रोहिणी राजपूत नोएडा | 19 दिसंबर 2025 गुलशन कुमार फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ( GKFTII ) और T-Series StageWorks Acad...